{"_id":"5ec80e5a8ebc3e90941e53a4","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp561525790","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष ट्रेन से महोबा आए 240 प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष ट्रेन से महोबा आए 240 प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
महोबा। गाजियाबाद से प्रवासी मजदूरों को लेकर शुक्रवार की सुबह सात बजे आई विशेष ट्रेन से करीब 240 श्रमिक रेलवे स्टेशन महोबा में उतरे। वहां पर पहले से रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई थी। सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद श्रमिकों को रोडवेज बसों से उनके घर महोबा, हमीरपुर व छतरपुर जिले के विभिन्न गांव के लिए रवाना किया गया।
गाजियाबाद में महोबा, हमीरपुर और मध्यप्रदेश के छतरपुर के तमाम श्रमिक फंसे हैं। इनमें करीब 240 श्रमिकों को विशेष ट्रेन से सुबह रेलवे स्टेशन लाया गया। दो घंटे देरी से आई श्रमिक इस ट्रेन के इंतजार में श्रमिकों के परिजन और प्रशासनिक अफसर स्टेशन में इधर से उधर टहलते रहे। विशेष ट्रेन से आने बाद सभी श्रमिकों को रेलवे परिसर में सामाजिक दूरी के अनुसार पंक्ति में खड़ा कराया गया। इसके बाद एक-एक लाइन में खड़े श्रमिकों को बसों में बैठाने के बाद बस सैनिटाइज की गई। फिर श्रमिकों को क्वारंटीन केंद्र के लिए रवाना किया। क्वारंटीन केंद्र में आने के बाद श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
जांच कराने के बाद प्रशासन ने सभी श्रमिकों को वहीं पर भोजन कराया। इसके बाद रोडवेज बसों से श्रमिकों को उनके गृह नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भेज दिया गया। इस मौके पर डीएम अवधेश कुमार तिवारी, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव, सीओ सदर जटाशंकर राव मौजूद रहे। श्रमिकों को उतारने के बाद विशेष ट्रेन बांदा की तरफ रवाना हो गई।
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन महोबा में दो माह बाद ट्रेन आने सेे शुक्रवार को वहां चहल-पहल बढ़ गई। स्टेशन में विशेष ट्रेन आने की खबर से परिसर में साफ-सफाई कराई गई। दो माह से रेलवे स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहने के बाद विशेष ट्रेन आने के चक्कर में रेलवे स्टेशन गुलजार हो गया।
--