{"_id":"5ec6ba038ebc3e905329057f","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5613521140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने मजदूरों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने मजदूरों पर रखें नजर
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश तिवारी ने पनवाड़ी और जैतपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में कहा कि सभी बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों पर नजर रखें। कोई भी मजदूर बाहर न घूमने पाए। उनको क्वारंटीन केंद्र में रखा जाए। यह जिम्मेदारी सभी प्रधानों की है। साथ ही वह प्रवासियों को चिंहित करके इसकी सूचना प्रशासन को दें।
डीएम ने ग्राम प्रधानों को बाहर से आने वाले श्रमिकों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी श्रमिक भूखा न रहे। उनके खानपान की व्यवस्था कराई जाए। जिस ग्रामीण के पास राशन कार्ड न हो और पात्र है, तो उसका राशन कार्ड बनाया जाए। पात्र व्यक्तियों को एक हजार रुपया दिलाया जाए। ऐसे लोगों की सूची ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम पंचायत सचिव को भेजे, जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
डीएम ने कहा कि श्रमिकों को 14 दिन क्वारंटीन किए जाए। ताकि प्रवासियों से बढ़ने वाले संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। अगर कोई प्रवासी श्रमिक क्वारंटीन केंद्र में रहने से इंकार करता है और जबरन घर में घुस जाता है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जाए। इस मौके पर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।