{"_id":"5e99c52a8ebc3e76a8210528","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp555682242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक करती सामाजिक फिल्म रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक करती सामाजिक फिल्म रिलीज
विज्ञापन
महोबा। पूरी दुनियां इस समय कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से जूझ रही है। ऐसे में बुंदेलखंड के सामाजिक फिल्म निर्माण करने वाले एएमबी फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने लोगों को अपनी फिल्म के माध्यम से इस बीमारी के प्रति जागरूक करने की अनोखी पहल की है। यू-ट्यूब में रिलीज हुई फिल्म हम हैं समाजसेवक बुंदेलखंडी भाषा में बनाई गई है।
बुंदेलखंड के एकमात्र सामाजिक फिल्म निर्माण करने वाले एएमबी फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने कोरोना बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शार्ट फिल्म हम हैं समाजसेवक यू-ट्यूब में रिलीज कर दी है। फिल्म के लेखक व निर्देशक अंश कश्यप ने बताया कि इस समय बहुत से लोग गरीबों की सहायता करने के बहाने उनकी फोटो को सोशल मीडिया में डालकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ा रहे हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ अपने आपको प्रसिद्ध करना है। उन्हें शायद ये नहीं पता कि किसी गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा मानवता का काम है। ऐसे में जो बिना स्वार्थ के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, वो बदनाम हो रहे हैं।
सरकार का भी कहना है कि गरीब की मदद करें, लेकिन सोशल मीडिया में लाकर उनकी गरीबी का मजाक न उड़ाएं। फिल्म में मास्क लगाने व लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का भी संदेश दिया गया है। फिल्म के कैमरामैन और एडिटर जाहर उर्फ अक्षय सिंह ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में हमने पूर्णत: लॉकडाउन के नियमों का पालन किया है। उन्होंने अपने हुनर से बड़ी खूबसूरती से फिल्म को सजाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका अज्जू उर्फ एजे रॉक, शकील खान और गंभीरा प्रमुख हैं।