फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MAHOBA NEWS

लापरवाही में जल निगम के सहायक अभियंताओं को लगाई फटकार

Fri, 17 Apr 2020 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
MAHOBA NEWS
महोबा। पेयजल से जुड़ी से शिकायतों को डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त न कराने पर नाराजगी जताई। साथ ही जल निगम के सहायक अभियंता एसएस तोमर व विवेक गौतम को फटकार लगाते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में लापरवाही हुई, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने जिले में पेयजल के लिए उपलब्ध संसाधनों, पेयजल परियोजनाओं, नलकूप व हैंडपंप आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि ज्यादातर परियोजनाएं अपनी आंशिक क्षमता पर ही चल रही हैं। इनमें से कई परियोजनाओं की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए जिम्मेदार जल निगम के अभियंताओं ने पहले कहने के बावजूद व्यवस्था को ठीक नहीं कराया। डीएम ने कहा कि जल निगम व जल संस्थान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप न लगाएं। बल्कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप, स्टैंड पोस्ट व सबमर्सिबल आदि सही कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिए। कहा कि हैंडपंपों के पास पशुओं के पानी पीने के लिए चरही की व्यवस्था की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को दुरुस्त कराने के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिला स्तर पर विकास भवन में पेयजल कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका फोन नंबर: 05281-255091 है। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, डीडीओ आरएस गौतम, एसडीएम सदर राकेश कुमार, राजेश यादव, मोहम्मद उवैस समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed