{"_id":"5ecc00148ebc3e909726a758","slug":"mahoba-new-mahoba-news-knp562006271","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के कार्यालय में \\फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के कार्यालय में \फायरिंग
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई थानाक्षेत्र के पचपहरा गांव दबंग ने दिनदहाड़े व्यापारी के कार्यालय में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा कबरई निवासी हरीराम यादव उर्फ मामा ने बताया कि वह पहाड़ में पत्थर खनन का काम करते हैं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पचपहरा गांव में उपेंद्र शुक्ला के साथ उनके ऑफिस में बैठा था। उसी दौरान योगेंद्र तिवारी उर्फ सीपू अपने साथियों के साथ कार से आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में कार्यालय में घुसकर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ अवैध विस्फोटक के बेचने के मामले में मामला दर्ज है। आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर योगेंद्र तिवारी व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।