फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba ne kharela ko haraya

Mahoba News: क्रिकेट टूर्नामेंट में महोबा ने खरेला को 24 रन से हराया

Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
mahoba ne kharela ko haraya
खरेला (महोबा)। कस्बे के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में रविवार से क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। टूर्नामेंट में 12 से अधिक टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। उद्घाटन मैच में महोबा ने खररेला को 24 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ डीएम मनोज कुमार व पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। महोबा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में टीम ने 144 रन बनाए। महोबा की ओर से नीरज ने पांच छक्के और 13 चौकों की मदद से 93 रन बनाए। लकी ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरेला की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। जिससे महोबा ने यह मुकाबला 24 रन से जीत लिया। नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक सत्येंद्र सिंह, संजीव कुमार राय, थाना प्रभारी गणेश गुप्ता, अनुपम सिंह कोशल किशोर, अंपायर राकेश विश्वकर्मा, चंद शेखर आदि दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed