{"_id":"5f3420db8ebc3e4adf3faa51","slug":"mahoba-me-six-corona-positive-aur-mile-mahoba-news-knp576542169","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः जिले में छह कोरोना संक्रमित और मिले, 329 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः जिले में छह कोरोना संक्रमित और मिले, 329 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
महोबा। जिले में बुधवार को आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद ह खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों को पनवाड़ी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 329 पहुंच गई है।
दो दिन पहले एक दर्जन लोगों की जांच कराई गई थी। बुधवार को छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। शहर के मोहल्ला गांधीनगर हिंद टायर गली में एक, तुलसी गेस्ट हाउस के पास एक, ज्ञानस्थली स्कूल के पास एक, इलाहाबाद बैंक के सामने एक, जिला पंचायत के पीछे एक और दरियापुरा में एक कोरोना संक्रमित मिला।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आसपास के लोगों को घरों में रहने और बिना मास्क के बाहर न निकलने की सलाह दी। कोरोना संक्रमितों के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन करा दिया है।