{"_id":"635d70e64e0a1e4cb857d344","slug":"mahoba-mahoba-got-third-place-in-water-life-survey-mahoba-news-knp725567685","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : जल जीवन सर्वेक्षण में महोबा को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : जल जीवन सर्वेक्षण में महोबा को मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन
महोबा। नल कनेक्शन देकर घर-घर पानी पहुंचने में महोबा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। जिले के 140 गांवों के प्रत्येक घर के नलों में पानी पहुंचने लगा है। तीसरा स्थान मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को शाबासी दी है।
डीएम मनोज कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल योजना की समीक्षा की। इसमें एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने बताया कि गांवों में 50 हजार नल कनेक्शन किए जा चुके हैं। 45 फीसदी काम पूरा हो गया है।
डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों व सभी सामुदायिक स्थलों में भी नल के कनेक्शन कराए जाएं।
उन्होंने सभी कार्य निर्धारित डिजायन व मानक के अनुसार ही कराने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण से कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी करें।