फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba-Khajuraho memo train will remain closed tomorrowMahoba-Khajuraho memo train will remain closed tomorrow

Mahoba News: कल बंद रहेगी महोबा-खजुराहो मेमो ट्रेन

Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mahoba-Khajuraho memo train will remain closed tomorrowMahoba-Khajuraho memo train will remain closed tomorrow
महोबा। खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली मेमो ट्रेन 11 नवंबर को निरस्त रहेगी। खजुराहो स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम व ललितपुर-महोबा लाइन के बीच कार्ड लाइन कनेक्शन का कार्य प्रस्तावित है। ऐसे में महोबा-खजुराहो व खजुराहो-महोबा मेमो एक दिन के लिए नहीं चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से खजुराहो स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग व ललितपुर-महोबा लाइन के बीच कॉर्ड लाइन कनेक्शन कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम नौ से 18 नवंबर तक चलेगा। कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा आदि को ध्यान रखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में 11 नवंबर को महोबा से खजुराहो जाने वाली ट्रेन व खजुराहो से महोबा आने वाली ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके साथ ही खजुराहो से ललितपुर जाने वाली अप व ललितपुर से खजुराहो जाने वाली डाउन भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खजुराहो स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग व ललितपुर-महोबा लाइन के बीच कॉर्ड लाइन कनेक्शन कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बेहतर तरीके से होगा। उन्होंने यात्रियों से इस अवधि में यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी आईआरसीटीसी, एनटीईएस या पीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त करने की अपील की है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed