फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Gang rape by taking hostage girl going to shop to get goods

महोबा: सामान लेने दुकान जा रही युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप

Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Gang rape by taking hostage girl going to shop to get goods
खन्ना (महोबा)। खन्ना थाना के एक गांव में दुकान जाते समय तीन युवकों ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे 19 वर्षीय युवती गांव की किराना दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवक उसे गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास कमरे में ले गए।
विज्ञापन

वहां युवती के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते हुए टंकी के पास पहुंच गए। इस पर युवक भागे। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। किसी तरह छुड़ाकर युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती कमरे में बेहोश पड़ी मिली। होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने गांव जाकर पीड़िता से जानकारी ली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लालू वर्मा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच कराई जा रही है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed