{"_id":"636aa009d49e174538425887","slug":"mahoba-demand-to-stop-heavy-blasting-on-the-mountain-mahoba-news-knp7272942165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : पहाड़ पर हैवी ब्लास्टिंग बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : पहाड़ पर हैवी ब्लास्टिंग बंद कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के जुझार पहाड़ में खनन के लिए होने वाली ब्लास्टिंग से पत्थर किसानों के खेतों में गिर रहे हैं। चार दिन पहले खेत पर काम करते समय एक महिला घायल हो गई थी। किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पहाड़ पर हैवी ब्लास्टिंग बंद कराए जाने की मांग की है।
जुझार निवासी किसान संदीप तिवारी, चिंताहरण, चतुर्भुज, संतू, करन सिंह, वीरेंद्र, हरगोविंद आदि ने एसडीएम जितेंद्र कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि जुझार पहाड़ के पास उनके खेत हैं।
किसानों ने बताया कि पहाड़ पर खनन में होने वाली चार इंची हैवी ब्लास्टिंग से उनकी फसलों का नुकसान हो रहा है। साथ ही पत्थर उछल कर खेतों में गिरते है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
चार दिन पहले ब्लास्टिंग का पत्थर उछलने से महिला किसान करिश्मा रानी घायल हो गई थी जबकि अन्य श्रमिक बाल-बाल बच गए थे। किसानों ने मामले की जांच कराकर हैवी ब्लास्टिंग बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।