{"_id":"605f600973434826840099c5","slug":"mahoba-death-due-to-drowning-in-bucket-filled-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: बाल्टी में भरे पानी में डूबने से मौत, कुआं पूजन में शामिल होने बच्चे के साथ मायके आई थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: बाल्टी में भरे पानी में डूबने से मौत, कुआं पूजन में शामिल होने बच्चे के साथ मायके आई थी मां
Sat, 27 Mar 2021 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली के कमालपुरा गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम में ननिहाल आए डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना से खुशियां मातम में बदल गईं और कुआं पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
कमालपुरा गांव निवासी दशरथ कुशवाहा के घर शनिवार को कुआं पूजन कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए उसकी पुत्री कल्पना कानपुर देहात के सजेती से अपने छोटे पुत्र डेढ़ वर्षीय आयुष के साथ मायके आई थी।
सुबह करीब दस बजे परिजन व रिश्तेदार कुआं पूजन की तैयारियों में लगे थे। तभी मासूम आयुष खेलते-खेलते स्नानघर में पहुंच गया और पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। 15 लीटर पानी से भरी बाल्टी में सिर नीचे होने से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
एक घंटे बाद जब परिजनों की नजर पड़ी तो मासूम को सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत के बाद कुआं पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।