फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Cow dies of lumpi virus

महोबा : लंपी वायरस से ग्रसित गाय की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Cow dies of lumpi virus
महोबा। जिले में लंपी वायरस से ग्रसित गाय की मौत का पहला मामला सामने आया है। 19 दिन से लंपी वायरस का शिकार अधिवक्ता की दुधारू गाय की शुक्रवार की रात मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में गाय में लंपी वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से पशुपालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में लंपी वायरस के लक्षण से जुड़ा पहला मामला 19 सितंबर को सूपा गांव में सामने आया था। अधिवक्ता अरुण त्रिवेदी की पालतू गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिले थे। शुरूआती दौर में पशु चिकित्सा विभाग ने तीन गायों के सैंपल प्रयोगशाला मथुरा भेजे थे। जिनमें से अधिवक्ता व एक अन्य पशुपालक की गाय में लंपी वायरस की पुष्टि हुई थी। अब तक जिले में 20 गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सूपा गांव में तीन गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिलने के बाद उनका उपचार सूपा मंडी में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में किया जा रहा था। शुक्रवार की रात अधिवक्ता की गाय की मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में लंपी वायरस से गाय की मौत का पहला मामला है। अन्य संक्रमित गायों का इलाज चल रहा है। अभियान चलाकर गांव-गांव में टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed