फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Brother-in-law killed, four including sister-in-law injured after auto overturns

Mahoba News: महोबा ऑटो पलटने से देवर की मौत, भाभी समेत चार घायल

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Brother-in-law killed, four including sister-in-law injured after auto overturns
कुलपहाड़/चरखारी। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे देवर-भाभी समेत पांच लोगों से भरा तेज रफ्तार ऑटो चरखारी-खरेला मार्ग पर सूपा गांव में पलट गया। दुर्घटना में देवर की मौत हो गई जबकि भाभी समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से शादी की घर की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के नत्थू का खुड़ा निवासी किसान भान सिंह (65) चार बीघा भूमि में किसानी के अलावा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रात करीब दस बजे वह भाभी दयारानी (70) के साथ सवारियों से भरे ऑटो में बैठकर अपनी बहन कुंजन की बेटी ज्योति की शादी में शामिल होने कस्बा खरेला जा रहा था। चरखारी-मुस्करा मार्ग पर सूपा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां देवर और भाभी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया भान सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि भाभी दयारानी, कस्तूरी (40), कुसरमा निवासी शोभादेवी (39) और कुलपहाड़ निवासी गोमती (43) का इलाज चल रहा है। मृतक के बेटे अखिलेश का आरोप है कि चालक शराब के नशे में तेज गति से ऑटो चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed