फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba block pramukh chunav 2021 election: BJP got victory on all four seats

महोबा ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने चारों सीटों पर लहराया परचम, तीन वोट से जीतीं सीमा कुशवाहा

Sun, 11 Jul 2021 01:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा कुशवाहा ने सपा की प्रवेश कुमारी को 3 मतों से हराकर इतिहास में पहली बार कुशवाहा समाज से ब्लॉक प्रमुख पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
mahoba block pramukh chunav 2021 election: BJP got victory on all four seats
जीत के बाद कलेक्ट्रेट में राजू सिंह और सीमा कुशवाहा को प्रमाण पत्र देते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा में भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख की चारों सीटों पर विरोधियों को चित कर जीत दर्ज की है। जीत से कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक सभी गदगद हैं। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन में जिले के कबरई और चरखारी ब्लॉक में 11 से 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद मतों की गिनती हुई और एक घंटे के अंदर परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें कबरई ब्लॉक में राजू सिंह विजयी हुए। जिसमें उनको 73 व प्रभात पाठक को 51 मत मिले। वहीं सपा प्रत्याशी को महज 5 मत ही मिले।
विज्ञापन


चरखारी ब्लॉक में भाजपा की सीमा कुशवाहा जीतीं। जिसमें सीमा को 28 मत और सपा प्रत्याशी प्रवेश कुमारी को 25 मत मिले हैं। चार निरस्त कर दिए गए। वहीं जैतपुर से संदीप राजपूत और पनवाड़ी से अंजना अनुरागी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कबरई सीट पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था इस सीट भाजपा के तीन कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव परिणाम घोषित होेने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सीमा कुशवाहा व राजू सिंह को कलक्ट्रेट में जीत के प्रमाणपत्र सौंपें।

सीमा कुशवाहा ने रचा इतिहास
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा कुशवाहा ने सपा की प्रवेश कुमारी को 3 मतों से हराकर इतिहास में पहली बार कुशवाहा समाज से ब्लॉक प्रमुख पर कब्जा कर लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने जीत के बाद कहा कि यह जीत पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से संभव हो सकी है। इस मौके पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ,अमित शर्मा, योगेश मिश्रा, महेंद्र गुरुदेव, नीरज गुप्ता, युवराज सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची महिलाएं 
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर महिलाएं घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची। गेट पर पहुंचते पुलिस ने फोटो युक्त पहचान पत्र से मिलान कर उन्हें प्रवेश की अनुमति दी।

महोबा के ब्लॉक चरखारी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा कुशवाहा ने सपा प्रत्याशी के वोट डालने के बाद भी बूथ पर बैठकर उनके वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगा कर हंगामा किया। वोट डालने के बाद बाहर निकलीं और   समर्थकों  के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस बल ने उन्हें समझा कर शांत कराया। उपजिलाधिकारी पियूष जायसवाल और सीओ उमेश कुमार ने जाकर सपा प्रत्याशी को बूथ से हटा दिया।

राइटर नहीं डाल पाए वोट
चरखारी ब्लॉक के चुनाव मतदान में शनिवार को मतदाता के राइटरों को वोट नहीं डालने दिया। अठकोहा, सलुहा के मतदाता को ही अंदर घुसने दिया। कॉपी राइटर वापस कर दिए। ग्राम खरेला देहात की अनपढ़ महिला सदस्य जो प्रत्याशी सीमा कुशवाहा की प्रस्तावक थीं उनका वोट डालने की सहमति सीमा को देने के बाद भी वोट डालने नहीं दिया। बाद में मतदाता को खुद वोट डालने दिया।

आधार भूलने पर घंटे भर खड़ी रहीं प्रत्याशी
चरखारी ब्लॉक प्रमुख की भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा कुशवाहा को  आधार कार्ड भूल जाने की बात बताने पर मुख्य गेट में तैनात पुलिस बल ने घंटे भर रोके रखा। सीमा ने फोन करके आधार मंगवाया तब अंदर मतदान करने की अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed