{"_id":"5f68de388ebc3e32c071bad3","slug":"mahoba-ashu-tamancha-and-cartridge-were-also-found-in-district-badar-mahoba-news-knp583987484","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः जिला बदर अपराधी था आशू, तमंचा व कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः जिला बदर अपराधी था आशू, तमंचा व कारतूस भी बरामद
विज्ञापन
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के साले को धमकाने वाला आशू भदौरिया जिला बदर अपराधी था लेकिन वह जिले में ही रहकर घटनाओं को अंजाम देता था। कोतवाली पुलिस ने आशू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर शुक्रवारी बाजार के समीप रहने वाले आशू भदौरिया पर मारपीट, रंगदारी मांगने जैसे विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुंडा एक्ट के मामले में आशू भदौरिया जिला बदर चल रहा था लेकिन वह जिले में ही रहकर अपराध कर रहा था। एक माह पहले ग्राम गुगौरा में एक युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 8 सितंबर को व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली लगने से दो घंटे पहले आशू ने इंद्रकांत के साले बृजेश शुक्ला को फोन कर धमकाया था। जिस पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने जिला बदर अपराधी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है। रविवार की देर रात आशू के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आशू जिला बदर अपराधी था। जिसे तमंचे के साथ घर पकड़कर जेल भेजा गया।