{"_id":"5fba9b268ebc3e9b7b6a7e77","slug":"mahoba-arbitrary-in-the-name-of-admission-in-iti-outrage-among-students-mahoba-news-knp5956944157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा ः आईटीआई में प्रवेश के नाम पर मनमानी, छात्र छात्राओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा ः आईटीआई में प्रवेश के नाम पर मनमानी, छात्र छात्राओं में आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैतपुर में प्रवेश के नाम पर मनमानी करने का मामला उजागर हुआ है। प्रवेश के लिए भटक रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि अच्छी मेरिट लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल रहा है जबकि कम अंक वालों के धड़ल्ले से एडमीशन किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रवेश के लिए भटक रहे छात्र मनोज, राजेंद्र आदि ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैतपुर में प्रवेश के लिए आईटीआई पहुंचे। जहां उन्हें एडमिशन नहीं मिला। उनके 75 फीसदी अंक हैं जबकि 50 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे वह प्रवेश के लिए भटक रहे हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की जा रही है। सुविधा शुल्क न देने पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
छात्र नीतीश कुमार, निधि, ऋषिकेश साहू, सपना, शिवचरण, शिवम प्रजापति, रोशनी, गौरा आदि का कहना है कि प्रवेश न मिलने से उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। उधर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि उन्हें कोई ऐसी जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रवेश में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार होने से इंकार किया। कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।