फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Angry people blocked the railway underpass due to waterlogging

महोबा: रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Wed, 12 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Angry people blocked the railway underpass due to waterlogging
बजरिया स्थित रेलवे अंडरपास में जाम लगाए नागरिक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। बजरिया के पास बने रेलवे अंडरपास में जलभराव से परेशान लोगों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। चरखारी, खरेला, मुस्करा, राठ और हमीरपुर जाने वाले वाहन करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बेलाताल, कबरई व महोबा शहर के बजरिया में रेलवे लाइन पार करने के लिए अंडरपास बनाए गए हैं। बारिश होने पर इन अंडरपास में जलभराव हो जाता है। आवागमन में दिक्कत होती है। चार दिन हुई बारिश से सभी अंडरपास में पानी भर गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे करीब 100 महिलाओं व पुरुषों ने बजरिया अंडरपास में जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। जाम लगाए रामसनेही, दीपक, परमलाल, वीरेंद्र सिंह, सुलेमान अधिक बारिश होने पर आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई-कई दिन जलभराव रहने से आवागमन में दिक्कत होती है। समस्या रेलवे अधिकारियों को कई बार बताई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों तक समस्या पहुंचने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को मनाया।

प्रदर्शनकारियों ने डीएम मनोज कुमार और डीआरएम झांसी को पत्र भेजकर अंडरपास में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
इंसेट
जलभराव होने पर जाम लगाने की कोशिश
खन्ना। कबरई ब्लॉक के चिचारा गांव में बारिश का पानी गांव में भर गया है। नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने उन्हें समझाकर घर लौटा दिया। मुन्ना, प्रकाश, हरीराम ने कहा कि नाला न बना तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed