फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahilao ke mamale me gambhir rahe police

दहेज हत्या, बलात्कार के मामलों में तेज करें कार्रवाई: एडीजी

Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
mahilao ke mamale me gambhir rahe police
महोबा। एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने रविवार की देररात शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा की और रिकार्ड रूम की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण से पूर्व एडीजी ने अपना आक्सीजन लेबल चेक कराया। थाना स्तर पर आईं शिकायतें और निस्तारण की समीक्षा की। निर्देशित किया कि समस्त स्टाफ का तापमान, ऑक्सीजन लेबल चेककर एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। दहेज हत्या, बलात्कार के मामलों में गंभीरता दिखाने को कहा। सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को लगातार अप टू डेट रखने के निर्देश दिए। आरजीआरएस (जनसुनवाई) के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की गई। कोतवाली में संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिये। कोरोना के प्रसार को रोकने व कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी बनाने व ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया ।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर एसपी आर.के गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महोबा बलराम सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनिल सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed