{"_id":"60a0141c8ebc3e73e94c9c3e","slug":"mahila-samet-2-ghayal-mahoba-news-knp628523489","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवारों के सिर पर हेलमेट न होने से गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई।
जनपद हमीरपुर के भरखारी गांव निवासी देवेंद्र कुमार (28) शुक्रवार को किसी कार्य से चरखारी आया था। वापस लौटते समय सूपा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
इसी तरह जनपद हमीरपुर के कैथी गांव निवासी धीरेंद्र राजपूत (26) अपनी मां चंचला (45) के साथ बाइक से एक शादी समारोह में रोशनपुरा गांव आया था। शनिवार को बाइक से वापस घर लौटते समय करहराकला गांव के समीप बने ब्रेकर में बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे द्वारा मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।