{"_id":"68e56235693dd6fffc0e0ed5","slug":"mahesh-won-the-race-and-deepanshu-won-the-throw-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118692-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दौड़ में महेश और तवाफेंक में दीपांशु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दौड़ में महेश और तवाफेंक में दीपांशु ने मारी बाजी
Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के मेजर ध्यानचंद खेल परिसर में क्षेत्रीय माध्यमिक शिक्षा युवा क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में महेश कुशवाहा और तवा फेंक में दीपांशु ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने नवीन विद्यालय मार्ग (मुख्य रोड से विद्यालय) का शिलान्यास किया। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में महेश कुशवाहा प्रथम, ब्रजकिशोर दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर वर्ग में बलवीर प्रथम व हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में सचिन ने बाजी मारी जबकि अजय दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर सब जूनियर में रागिनी रैकवार पहले व रजनी दूसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर में काजल प्रथम और रीया दूसरे स्थान पर रहीं। तवा फेंक जूनियर में दीपांशु पहले व सुरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बिहार डीएन गौतम, प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर, सीमा यादव, अरविंद राजपूत, देवेंद्र कुमार, आशी सिंह, भानु प्रताप, हरचरन राजपूत, मजहर, मनोज श्रीमाली, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।