फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   madumakhiyo ka hamla,ek ki maut

प्रसाद चढ़ाने गए भक्तों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, एक की मौत

Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
madumakhiyo ka hamla,ek ki maut
पीपीई किट पहनकर घायलों को पहाड़ी से लेने जाते सिपाही - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अगरबत्ती के धुएं से पेड़ में लगे मधुमक्खियों के झुंड ने भक्तों पर हमला कर दिया। बचकर भाग रहे एक ग्रामीण की पहाड़ी से नीचे गिरने पर मौत हो गई जबकि सिपाही समेत चार लोग हमले से घायल हो गए। सभी को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा अजनर में स्थित 125 फीट ऊंची पहाड़ी में सिद्धबाबा स्थान के समीप काली देवी मंदिर स्थापित है। शनिवार को कस्बा अजनर निवासी धरमजीत (55) गांव के ही कामता (70) के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। प्रसाद चढ़ाने के दौरान जैसे ही अगरबत्ती जलाई, उससे निकले धुएं से पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मंदिर का पुजारी लीलानंद व दोनों भक्त भागने लगे। इस दौरान धरमजीत पैर फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे धरमजीत के पुत्र बिहारी व कांस्टेबल हरेंद्र को भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एंबुलेंस व यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीपीई किट पहनकर घायलों को अस्पताल भेजने का अभियान चलाया। आधा घंटे के अंतराल में सभी घायलों को सीएचसी जैतपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने धरमजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि कामता की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed