फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Made people aware of Mission Shakti Abhiyan

मिशन शक्ति अभियान के प्रति लोगों को किया जागरुक

Wed, 21 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Made people aware of Mission Shakti Abhiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/चरखारी। मिशन शक्ति अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को वीरभूमि कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय चरखारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
चरखारी स्थित महाविद्यालय चरखारी के प्राचार्य डॉ. चंद्र कुमार चौरसिया ने छात्रों को महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही छात्रों से ऑनलाइन जुड़े हुए अभिभावकों और छात्रों को महिला सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता रुचि जायसवाल ने बेटी अर्थात शक्ति के विविध सशक्त रूपों पर प्रकाश डाला। बताया कि महिला और पुरुष समाज के अभिन्न भाग हैं। बेटियों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा के प्रति संपूर्ण समाज को अपनी नैतिक जिम्मेदारी के साथ संवेदनशील होना होगा। तभी समाज का व्यवस्थित एवं संतुलित विकास किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. आनंद गोस्वामी, डॉ.उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार, हीरालाल, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. रितु चतुर्वेदी, जीतेंद्र कुमार सोनी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर जिला सेवायोजन कार्यालय के सभागार कक्ष में वीरभूमि कॉलेज व जीजीआईसी महोबा की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102 और 108 के बारे में बताया और पंपलेट बांटकर कानूनी अधिकारों से रूबरू कराया। गोष्ठी में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर त्यागी, डीआईओएस सुरेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मालती विश्वकर्मा, जीजीआईसी प्रधानाचार्या सरगम खरे, वीरभूमि डिग्री कॉलेज से प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार, प्रभारी महिला थाना सुषमा चौधरी, रचना सिंह सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed