{"_id":"60edbef88ebc3eed417183ef","slug":"madarsa-mahoba-news-educated-mahoba-news-knp6398691155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में दी जाए आधुनिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में दी जाए आधुनिक शिक्षा
विज्ञापन
महोबा। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से संबंधित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। कहा, अरबी, फारसी मदरसों में दीनी तालीम के साथ-साथ छात्र-छत्राओं को आधुनिक शिक्षा दी जाए। जिसमें विषय विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विषय आदि की शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए मदरसा आधुनिकीकरण योजना संचालित की गई हैं।
सदस्य ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से संबंधित योजनाएं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, मदरसा आधुनिकीकरण योजना आदि की समीक्षा की। बताया कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत यदि शिक्षक की योग्यता स्नातक है तो उन्हें केंद्र सरकार द्वारा 6,000 रुपये प्रतिमाह एवं स्नात्तकोत्तर एवं बीएड है तो शिक्षक को 12,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय भुगतान करने का प्रावधान किया गया है।
बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम सदर मो. अवेश, डीपीओ एस. के. तिवारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, दिव्यांग जनशक्ति करण अधिकारी सुधीर त्यागी, प्रचार सहायक विवेक कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।