फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lucknow team found monkeys in mountains and forests

लखनऊ की टीम ने पहाड़ों व जंगलों में खोजे बंदर, एक की हुई पहचान

Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow team found monkeys in mountains and forests
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में बंदरों के हमले से लोगों में दहशत है। बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई। रविवार को टीम के सदस्यों ने पहाड़ों व जंगलों में दूरबीन से बंदर खोजे। इस दौरान एक बंदर की पहचान हुई। हालांकि बस्ती में घुसे बंदर ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। देर शाम तक टीम एक भी बंदर नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

कस्बे में एक पखवाड़े से कटखने बंदरों का आतंक है। सैैलून में घुसकर लोगों में हमला किए जाने की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर लखनऊ की पर्यावरण सोसायटी से संपर्क किया गया। चरखारी पहुंची विशेषज्ञों की टीम में शामिल महबूब अंसारी, जगदीश मौर्य व आदर्श वाजपेयी ने कई स्थानों पर कटखने बंदर की तलाश की। पिंजरे व जाल बिछाये गए लेकिन एक भी बंदर पकड़ में नहीं आया। पेड़ पर चढ़े एक बंदर को कटखने बंदर के रूप में पहचाना गया।
विज्ञापन

बंदर के हमले से महिला घायल
रविवार को चरखारी निवासी दानिश की पत्नी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी बंदर ने हमला कर दिया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची लेकिन बंदर नहीं मिला। झुंड में तलाश करने पर एक बंदर के शरीर से रक्तस्राव हो रहा था। टीम के सदस्य जगदीश मौर्य ने बताया कि किसी ने बंदर पर एयरगन चलाई है। वह लोग उस बंदर के पास निहत्थे पहुंचे लेकिन उसने हमला किया। झुंड में एक नर व 20 मादा रहते हैं। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बंदर को उकसाने पर वह उन पर हमलावर हो रहे हैं। जल्द ही बंदर को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed