फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Low voltage in 70 houses since last three days, consumers are troubled

Mahoba News: तीन दिन से 70 घरों में लो वोल्टेज, उपभोक्ता परेशान

Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Low voltage in 70 houses since last three days, consumers are troubled
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज गेट के सामने रखा ट्रांसफार्मर खराब होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। 70 उपभोक्ताओं को वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। इससे कूलर, पंखे नहीं चल रहे हैं। तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने हाईवे किनारे रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए इंटर कॉलेज गेट के सामने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया था। उपभोक्ता पंकज शिवहरे, रवि करण, प्रेम अनुरागी, प्रशांत पांडे, मुस्ताक अहमद, राकेश तिवारी आदि का कहना है कि तीन दिन से घरों में वोल्टेज कम रहा है। पंखा व कूलर नहीं चल पा रहे हैं। इसकी शिकायत अवर अभियंता से की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद ही ट्रांसफार्मर बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed