फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   loot

महोबा : पेट्रोल पंप कर्मचारियों को पीटकर 10,500 रुपये व मोबाइल लूटे

Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
loot
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने मारपीट कर दो कर्मचारियों से नकदी और मोबाइल लूट लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के अरतरा गांव निवासी अरविंद कुमार दीक्षित का कबरई खनिज चेक पोस्ट के पास पेट्रोल पंप है। वह बुधवार को गांव गए थे। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार और हाकिम थे।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। बदमाश पेट्रोल आदि बिक्री के 10,500 रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए। कर्मचारियों ने एक ग्राहक के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कबरई थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। जिसमें बदमाश कर्मचारियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अरविंद ने कबरई थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed