{"_id":"6920bb76ad5bd1e2090ac183","slug":"lokmanya-tilak-terminal-ayodhya-cantt-train-will-run-on-mahoba-khajuraho-track-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119970-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा-खजुराहो ट्रैक पर चलेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा-खजुराहो ट्रैक पर चलेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट ट्रेन
Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर तीन की पटरियों पर 25 नवंबर से आठ जनवरी तक कराए जाने वाले काम के चलते रेलवे ने ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। ऐसे में लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट ट्रेन महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रेक से गुजरेगी।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इस काम की वजह से 25 नवंबर से आठ जनवरी 2026 तक झांसी से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गईं हैं तो कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है। अप लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट 25 नवंबर से छह जनवरी तक अपने बदले हुए मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा से चलेगी। डाउन अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 26 नवंबर से एक जनवरी 2026 तक अपने बदले हुए मार्ग महोबा-खजुराहो-ललितपुर से चलेगी। वहीं, अप खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 नवंबर से नौ जनवरी तक आगरा कैंट से शुरू होगी जबकि डाउन उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 नवंबर से सात जनवरी 2026 तक आगरा कैंट तक संचालित की जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यात्रा करने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें।