फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lock hanging in the heat ward of the district hospital

Mahoba News: जिला अस्पताल के लू वार्ड में लटक रहा ताला

Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging in the heat ward of the district hospital
महोबा। तापमान बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में लू और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें से 20 से 30 फीसदी मरीज सिर्फ उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं जबकि लू की चपेट में आए मरीजों के लिए बने हीटवेव वार्ड में ताला लटका रहा है। ऐसे मरीजों का सामान्य वार्ड कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। ऐसे में लू से ग्रसित लोगों के लिए जिला अस्पताल में वार्ड आरक्षित किया गया है। इसमें कागजी कोरम पूरा करने के लिए दस बेड, कूलर, मच्छरदानी, आइसपैक, एसी, थर्मामीटर, रेक्टल थर्मामीटर आदि की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में दो माह पहले भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लू वार्ड बनाया गया था लेकिन शुरूआती दौर से ही वार्ड नहीं खुला और न ही एक भी मरीज को भर्ती किया गया। इससे मरीजों में आक्रोश है। रोहन, प्रवीण, देवीदीन आदि तीमारदारोंं का कहना है कि हीटवेव वार्ड के नाम पर सिर्फ गेट बाहर पर्चा चस्पा किया गया है। मरीजों को भर्ती न किए जाने से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमर अग्रवाल का कहना है कि मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। इसलिए लू या हीटवेव के मरीज नहीं आ रहे हैं। शासन के निर्देश पर वार्ड आरक्षित किया गया है। अन्य लोग या स्वास्थ्यकर्मी न जाए इसको लेकर वार्ड को ताला डालकर बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed