फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   lock down

लॉकडाउन के बाद भी मनरेगा उपायुक्त ने बुलाई बैठक

Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
महोबा। लॉकडाउन नियमों को दरकिनार कर मनरेगा उपायुक्त ने जिले के चारों ब्लाकों में तैनात 34 तकनीकी सहायकों की बैठक बुलाई। बैठक में न पहुंचने वाले कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी कर वेतन रोकने का आदेश दे दिया। इससे तकनीकी सहायकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मोबाइल ग्रुप में 13 अप्रैल को सीडीओ की महत्वपूर्ण बैठक बताकर चरखारी, पनवाड़ी, बेलाताल व कबरई के तकनीकी सहायकों को विकास भवन में आने का आदेश जारी किया था। लॉकडाउन के चलते केवल पांच कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर मनरेगा उपायुक्त ने 13 दिनों से शासकीय कार्य न करने, मनमाने ढंग से कार्य करने, प्राक्कलन न तैयार करने व निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए 29 तकनीकी सहायकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब न देने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। मनरेगा उपायुक्त अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि बैठक का उद्देश्य विकास कार्य की कमी पूरी करना था। उन्होंने नोटिस और वेतन रोकने संबंधी आदेश के सवाल पर जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed