{"_id":"62c1e7435dde0620a821c9d1","slug":"lineman-dies-in-truck-collision-mahoba-news-knp705686478","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजय सागर पक्षी विहार के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें मौत की वजह बनी।
शहर के गांधीनगर वार्ड निवासी नंदकिशोर अनुरागी (35) अलीपुरा विद्युत पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। शनिवार की रात वह काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। उछलकर दूर जा गिरा। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।