फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Light celebration of Guru Gobind Singh celebrated with pomp

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया

Fri, 05 Jan 2018 11:40 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 05 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Light celebration of Guru Gobind Singh celebrated with pomp
जुलूस में करतब दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सिख समुदाय के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंड बाजों की धुन के बीच शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। सिख समुदाय ने गुरुद्वारा में पुष्पांजलि सभा कर गुरु गोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रार्थना (अरदास) और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार गुरुद्वारा परिसर से बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा आल्हा चौक, तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक से होकर रात 8 बजे गुरुद्वारा परिसर में समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में जो बोले सो निहाल का उदघोष होता रहा।
विज्ञापन


जुलूस में आगे युवा अश्व नृत्य और पीछे महिलाएं सबद कीर्तन करती चल रही थी। पंच प्यारे हाथ में तलवार लिए पैदल चल रहे थे। कोतवाली के समीप बंटी सरदार, आल्हा चौक में बबली आदि ने लोगों के जलपान की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंच प्याराें के पैर में कंकड़ व अन्य वस्तु न चुभ सके इस गरज से महिलाएं आगे आगे नंगे पैर झाडू लगाती हुई चल रही थी। इससे पूर्व गुरुद्वारा में आयोजित पुष्पांजलि सभा में साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामेश जैदका ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अवतार लिया था।

 इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात सुल्लेरे, दाऊ तिवारी, संतोष कुमार पटैरिया,जगप्रसाद तिवारी, सरदार हरमीत सिंह, परमजीत सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
इनसेट
हैरत अंगेज कारनामे देखकर दर्शक हुए दंग
सिख समुदाय द्वारा निकाली शोभा यात्रा में बंदा सिंह बहादुर अखाड़ा भरतपुर आकर्षण का केंद्र रहा। अखाड़े में आए नवयुवकों द्वारा दिखाए गए करतब देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। कलाकारों द्वारा आल्हा चौक में तलवारबाजी देखकर लोग दंग रह गए। इसके बाद लकड़ी में लगे कीलाें के एक युवक लेट गया उसके ऊपर पुन: कीलेनुमा लकड़ी रखी गई उस पर दूसरा युवक लेट गया सबसे ऊपर लेट युवक पर बर्फ की सिल्ली रख कर घन से तोड़ी गई। लेकिन किसी भी युवक के शरीर पर कीले नहीं घुसे। जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए।
इसेंट
प्रकाश उत्सव पर छकाया लंगर
फोटो 05 एमएएचपी 10 परिचय-लंगर छकते लोग
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रांगण में लंगर का आयोजन किया गया। जहां पर हजारों लोगाें ने लंगर छका। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ लंगर दिन में 3 बजे तक चलता रहा। गरीब वर्ग के लोगों ने भी लंगर खाया। प्रकाश उत्सव पर हर साल भव्य लंगर का आयोजन होने के कारण सुबह से आस पास के हजारों लोग गुरुद्वारा पहुंच गए। लंगर में भारी भीड़ जुटने के कारण कुछ लोगों को पीछे के हिस्से में मेट बिछाकर लंगर छकाया गया।


इंसेट
सारा दिन रही सबद कीर्तन की धूम
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा में सारा दिन सबद कीर्तन और साध संगत की धूम रही। सुबह 6.30 बजे से आसा दी वार हजूरी जत्था चरन सिंह सबद कीर्तन किया। इसके बाद जसविंदर सिंह और सुरिंदर सिंह ने गुरु वाणी कीर्तन किया। अंत में सरदार जसपाल सिंह ने भी कीर्तन किया। इसके बाद अरदास की गई और सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed