फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Life imprisonment to the man convicted of raping a teacher

Mahoba News: शिक्षिका से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 26 Jan 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the man convicted of raping a teacher
महोबा। शिक्षिका को लिफ्ट देने के बहाने कार में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के 10 साल पुराने मामले में अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाया। दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को आजीवन कारावास व 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने बताया कि वह कलपहाड़ के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। 20 मार्च 2013 को वह बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में जैतपुर गई थी। लौटते समय सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान कुलपहाड़ निवासी अखिलेश चौबे ने उसे देखकर कार रोक ली। कुलपहाड़ जाने के लिए पूछा तो वह कार में बैठ गई। रास्ते में उसने कार रोककर पानी लिया और उससे भी पीने के लिए कहा। पानी पीते ही वह अचेत हो गई। होश आने पर वह पशुबाड़े में थी। शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। शिक्षिका से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर उसने दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की। बाद में वह अपने परिजनों के साथ महोबा में रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी उसके रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग करता रहा। दबाव बनाकर दो लाख रुपये आरोपी ने ले लिए।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट) लखविंदर सिंह सूद ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक प्रमोद कुमार पालीवाल ने बताया कि दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त अखिलेश चौबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed