फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Less student numbers in school, clarification from teachers including BEO

बच्चों की कम उपस्थिति पर बीईओ समेत शिक्षकों से स्पष्टीकरण

Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Less student numbers in school, clarification from teachers including BEO
महोबा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह के साथ महाराजा छत्रसाल स्टेडियम महोबा तथा विकासखंड कबरई के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टीकामऊ का निरीक्षण किया। छात्र संख्या कम मिलने पर बीईओ समेत शिक्षकों से स्पशष्टीकरण बीएसए ने मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने महाराजा छत्रसाल स्टेडियम के निरीक्षण में क्रीड़ाधिकारी को निर्देश दिए कि यहां पर सजावटी पौधे लगवाएं, इनकी नियमित देख-रेख के लिए किसी कर्मचारी को तैनात कराएं। जिला खेल प्रोत्साहन समिति के द्वारा यहां विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय टीकामऊ का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता तथा ड्रेस, जूते- मोजे, बैग, मिडडे मील आदि के सम्बंध में फीडबैक लिया। शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के उद्देश्य से बच्चों से सवाल-जवाब किए। इस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, ड्रेस, शिक्षा व्यवस्था आदि की स्थिति अच्छी न पाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी गौरव कुमार शुक्ला ,रश्मि सिंह सहायक अध्यापिका एवं नीरज कुमारी शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने इस मौके पर निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत रहे। बीएसए सूर्यभान ने बताया कि बीईओ और शिक्षक व शिक्षामित्र से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed