फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Legislator inaugurated Kanha Gaushala by law

विधि-विधान से विधायक ने किया कान्हा गोशाला का उदघाटन

Sat, 27 Jun 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Legislator inaugurated Kanha Gaushala by law
महोबा। किसानों को अन्ना पशुओं से निजात दिलाने और बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और संवर्धन के लिए नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा निर्मित कराई गई कान्हा गोशाला का उद्घाटन सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम और पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
विज्ञापन

1.65 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम मुड़हरा में पालिका प्रशासन द्वारा एक हजार पशुओं की क्षमता वाली कान्हा गोशाला का निर्माण कराया गया। गोशाला में पशुओं को छाया के साथ खानपान की भी व्यवस्था कराई गई। पानी के लिए बड़ी-बड़ी टंकी लगाकर पंप लगाए गए। भूसा भंडारण का भी निर्माण कराया गया। बीमार और कमजोर गोवंशों की समुचित देखभाल के लिए वेटनरी क्लीनिकों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गोवंशों के प्रति गंभीर है। अब गोवंशों की बेहतर सुरक्षा हो सकी। साथ ही किसानों की फसलें भी सुरिक्षत रहेंगी। डीएम एके तिवारी ने कहा कि कान्हा गोशाला में गोवंशों के लिए खानपान और देखरेख के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, संजय मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला के अलावा, शैलेंद्र पांडेय, नरेंद्र कुशवाहा, अशफाक अहमद, ख्यालीराम श्रीवास, श्याम किशोर गोस्वामी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed