{"_id":"68fd13ffc71f3b5b9a0d21b3","slug":"laxman-of-ayodhya-defeated-jalam-of-rajasthan-in-the-wrestling-match-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119211-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दंगल में अयोध्या के लक्ष्मण ने राजस्थान के जालम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दंगल में अयोध्या के लक्ष्मण ने राजस्थान के जालम को हराया
Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 22 परिचय-दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। संवाद
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के प्राचीन सिद्धबाबा मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शनिवार को दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। अयोध्या के लक्ष्मण पहलवान ने राजस्थान के जालम पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
दंगल का शुभारंभ सदर विधायक राकेश गोस्वामी व पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती कबरई के प्रमोद पहलवान व देहरादून के शैतान सिंह के बीच हुई। सात मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद प्रमोद पहलवान विजेता बने। छतरपुर के भारत पहलवान व राहुल के बीच हुआ मुकाबला काफी देर चला। जिसमें भारत पहलवान ने जीत दर्ज की। अतर्रा के गनी पहलवान व शमशेर पहलवान के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। अंतिम क्षणों में गनी पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर मुकाबला जीता। इसके अलावा छह से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, आयोजक पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, सौरभ तिवारी, तेजा शिवहरे, जितेंद्र मिश्रा, कपिल तिवारी आदि मौजूद रहे।