{"_id":"6ae62d39c7a23e94c30325b5","slug":"lawyers-incensed-by-the-judges-remarks-staged-a-protest-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130189-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: न्यायमूर्ति की टिप्पणी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: न्यायमूर्ति की टिप्पणी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 08 परिचय-शहर के आल्हा चौक में बाइक रैली निकाल विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संव
= कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अधिवक्ताओं की न्यायोचित मांगों, हितों की रक्षा के लिए व इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति की ओर से वकीलों की गरिमा और सम्मान को धूमिल करने को लेकर अधिवक्ता आंदोलित हो गए हैं। शनिवार को शहर में जिला अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति की टिप्पणी से आक्रोशित होकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
समिति के अध्यक्ष बालेंद्र पाराशर, महामंत्री राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में योगेश यादव, नीरज रावत, मनीष तिवारी, कांशीराम राजपूत, सतेंद्र प्रताप, मयंक, दिनेश सिंह आदि ने शहर में बाइक रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वकील समाज भारतीय न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ता न केवल न्यायालय में वादकारियों का प्रतिनिधित्व करते है बल्कि संविधान व विधिक के शासन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्तमान में अधिवक्ताओं के साथ जानलेवा हमले और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इससे विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर वह चिंतित है।
बताया कि न्यायमूर्ति ने 27 अक्तूबर को सीनियर अधिवक्ता की गरिमा और सम्मान को धूमिल किया गया। उनको पुलिसकर्मी से माफी मांगने पर मजबूर किया गया, यह कृत्य अवमानना की श्रेणी में आता है। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कानून लागू करने, उनके लिए उचित आर्थिक सहायता और सामूहिक सुरक्षा किए जाने, बीमा की सुविधा सुनिश्चित कराने, हिंसा व उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।