फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Last evening of Kajali fair in the name of Haryanvi songs

Mahoba News: हरियाणवी गीतों के नाम पर कजली मेले की अंतिम शाम

Sun, 10 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Last evening of Kajali fair in the name of Haryanvi songs
महोबा। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय कजली मेले का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कजली मेले की अंतिम शाम हरियाणवी गीतों के नाम रही। हिलियंस ग्रुप के कलाकारों ने बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति में गीत-संगीत की महफिल सजाई। हरियाणवी, फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे।
विज्ञापन

कजली मेले की अंतिम शाम का शुभारंभ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके बाद राजेश कुमार एंड पार्टी ने तमूरा वादन पेश किया। पीएल पांचाल ने बुंदेली लोक संगीत की महफिल सजाई। उमा प्रजापति एंड पार्टी ने बुंदेली राई नृत्य व सरिता यादव ने लोकनृत्य की प्रस्तुति से बुंदेली लोक संस्कृति की झलक बिखेरी। इंवेट म्यूजिकल ग्रुप के क्रांति रंजन चौरसिया ने सूफियाना गजलों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद हिलियंस ग्रुप ने बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति दी। गायिका अंजलि, वंदना व गायक रौनक ने हरियाणवी गीत चुनरी जयपुर से मंगवाई, 52 गज का दामन पहन मटक चलूंगी जैसे गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। जादू है नशा है मदाहोशियां हैं गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से पूरा ग्राउंड तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देर रात तक चले कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। समापन पर डीएम ने समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता, संगीत शिक्षक अबोध सोनी के अलावा कलाकारों को सम्मानित किया। मंच का संचालन अपर्णा नायक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल्हा मंच में चल रहे कार्यक्रमों के अंतिम दिन लखनलाल बुंदेलखंडी लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने लोकगीत व राईनृत्य की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। लखनलाल और अन्य कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों के साथ शेर-शायरी से दर्शकों को जमकर लुभाया। आल्हा मंच के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व कलाकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed