{"_id":"6069f25f8ebc3ed4be2dcc1f","slug":"last-day-nomination-paper-filled-mahoba-news-knp6215581159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिखाई ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत दिखाई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा प्रत्याशी वाहनों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और पर्चे दाखिल किए। पूरे दिन ब्लॉकों में गहमा गहमी रही। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 2701 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
जिले में 15 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। रविवार को सुबह आठ बजे से ही चारों ब्लॉकों व कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। जिला पंचायत सदस्य पद के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सदर विधायक राकेेश
गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत संयोजक मुरली मनोहर तिवारी, अमित शर्मा, अंकुर शिवहरे, नीतू श्रीवास्तव, दीपाली तिवारी आदि शामिल रहे। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। निर्दलीय व अन्य दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन
रविवार को नामांकन के अंतिम दिन कबरई ब्लॉक में प्रधान पद के 242, ग्राम पंचायत सदस्य के 73 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 165 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। इसी तरह चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 109, सदस्य के 565 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 79, जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 158, सदस्य के 402 व क्षेत्र
पंचायत सदस्य के 101 और पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के 195, सदस्य के 402 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 120 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 90 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जिससे अब दो दिन में जिला पंचाय सदस्य के 248 पर्चे दाखिल हुए।
बेलाताल। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को जैतपुर ब्लॉक सभागार में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने के निर्देश दिए।
महोबा। अधिकांश प्रत्याशी व उनके समर्थक बिना मास्क के नजर आए और उनमें कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखा। गेट से अंदर जाने के दौरान तमाम प्रत्याशी व समर्थक मुंह में तौलिया लपेटकर अंदर चले गए और इसके बाद लाइन में लगे नजर आए। जिससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका।
महोबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार की शाम जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। खन्ना सीट से मान सिंह, ग्योड़ी से अंकित यादव, रिवई से बृजराज अहिरवार, गौरहारी बृजकुंवर विश्वकर्मा, पनवाड़ी से गीतारानी अहिरवार, बैंदो से गुलजारी लाल अहिरवार, रूरीकलां से गीता देवी, जैतपुर से रामरती राजपूत, अजनर से पीर बक्श, मुढ़ारी से कृष्णकांत, सूपा से छक्कीलाल राजपूत, श्रीनगर से नारायण सिंह पटेल, सिजहरी से आरती सिंह व पसवारा से छत्रपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।