फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lamp donation at Alha Chowk, Gunja Vande Mataram

आल्हा चौक में हुई भारत माता की आरती, गूंजा वंदेमातरम

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lamp donation at Alha Chowk, Gunja Vande Mataram
महोबा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार की देर शाम लोगों ने शहर के आल्हा चौक पर दीपदान किया। इस दौरान भारत माता की आरती व सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष तारा पाटकार ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत नगर के सभी स्मारकों व महापुरुषों की मूर्तियों पर दीपदान, भारत माता की आरती व सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आल्हा चौक पर भव्य आयोजन किया गया। बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्येंद्र प्रताप ने भारत माता की 12 फीट ऊंची तस्वीर चौराहे पर लगाई। इसके बाद नागरिकों ने आरती की। अंत में सामूहिक वंदेमातरम से आल्हा चौक गूंज उठा। इस मौके पर आरएसएस के नगर प्रचारक धनंजय आनंद, विहिप प्रमुख मनोज शिवहरे, लक्ष्मीकांत, मुरारीलाल अग्रवाल, शुभम, रवि, अश्विनी पाटकार व राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed