फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kshetra Panchayat members created a ruckus when the cows of Anna roamed

गोवंशों के अन्ना घूमने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मचाया हो हल्ला

Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat members created a ruckus when the cows of Anna roamed
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लाक सभागार पनवाड़ी में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख डीएल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अन्ना जानवरों को लेकर जमकर हो हल्ला मचाया। कहा कि गोशालाओं में जानवर बंद न किए जाने से दिक्कत हो रही हैं जबकि ग्राम प्रधानों ने बजट का अभाव बताते हुए अपनी बात रही।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि गांवों में अन्ना जानवर बहुत हैं। इन्हें गोशाला में बंद नहीं किया जाता, अधिकारियों के आने पर बंद कर दिए जाते है और जाते ही उन्हें छोड़ दिया जाता है। धन के अभाव में गोशाला संचालन में दिक्कतें आ रहीं है। इस पर खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला ने ग्राम प्रधानों की बातों का खंडन किया। कहा कि धन की कोई कमी नहीं है। सरकार द्वारा पर्याप्त बजट मुहैैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवास योजना में किसी भी कर्मचारी व प्रधानों द्वारा पैसे लेने की शिकायत आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय विक्रम सिंह ने कहा कि यह बैठक कार्यकाल की अंतिम बैठक है। इसलिए ग्राम प्रधान गांव के विकास में पूरी तत्परता दिखाएं। इस मौके पर एडीओ पंचायत निर्मल, एबीएसए हेतराम वर्मा, डीसीपीओ गीता राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, एमके वर्मा, किल्हौवा ग्राम प्रधान गोटीराम, कौशल मिश्रा, जयपाल, हरीसिंह, जगदीश अहिरवार, रामलाल समेत तमाम ग्राम प्रधान व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed