{"_id":"5dd0448e8ebc3e54a64f4be9","slug":"kshatraon-me-aatmabal-hona-zaroori-adm-mahoba-news-knp5262637115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के अंदर आत्मबल होना जरूरी-अपर एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के अंदर आत्मबल होना जरूरी-अपर एसपी
विज्ञापन
महोबा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छात्राओं में आत्मबल जरूरी है। बिना किसी भय व संकोच के आने वाली संभावित विषम परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। नारी शक्ति के आत्मबल का कोई सानी नहीं है।
जीजीआईसी में हुई पुलिस पाठशाला में अपर एसपी ने कहा कि देश में नारी शक्ति ने अपने बलबूते पर युवा शक्ति को हर क्षेत्र में पीछे कर दिया है। एसडीएम सदर राकेश कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार की योजना से पूरे देश में नई क्रांति आ गई है। छात्राएं अपने हक व अधिकार समझ रही हैं, और सफलता के झंडे फहरा रही हैं।
सीओ सदर जटाशंकर राव ने कहा कि बेटी न होगी तो भाई का तिलक कौन करेगा। इंदिरा गांधी, लता मंगेशकर, प्रतिभा पाटिल जैसी नारी शक्ति कहां से आएगी। हमें हर हाल में बेटियों के संरक्षण, शिक्षण व उन्नयन विकास पर समाज को एकजुटता के साथ जागरुक करना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालने करने की शपथ दिलाई। कहा कि यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत ने महिलाओं को मिलने वाली पुलिस सहायता व सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, कालेज की प्रधानाचार्य सरगम खरे, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, यातायात प्रभारी समेत तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।