फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kisano ka pradarshan

किसानों ने घेरा सांसद आवास, प्रदर्शन कर रहे 150 सपाई गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
kisano ka pradarshan
अंबेडकर पार्क में धरना देकर नारेबाजी करते सपा पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। किसान संगठनों के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) व बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने शहर के आल्हा चौक में धरना दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने करीब 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के आईजी, डीएम व एसपी ने टोल प्लाजा खन्ना समेत जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में सोमवार को किसानों द्वारा सांसद, विधायकों के आवासों का घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। चौराहों पर भारी पुलिस बल रहा। करीब 11 बजे तीस से अधिक कार्यकर्ता सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे और धरने पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता भिड़ गए। तब पुलिस जबरन कार्यकर्ताओं को वाहन में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई। धरना प्रदर्शन में शामिल होने अंबेडकर पार्क आ रहे पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश योगी, शाहिद राजू, रोशन अली, भागीरथ यादव, अमित यादव समेत 70 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को छजमनपुरा, सुभाष चौकी, तहसील चौराहा आदि स्थानों से गिरफ्तार कर वाहनों से पुलिस लाइन भेजा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में तीस से अधिक किसान और बुंदेलखंड किसान यूनियन के रामसजीवन, राकेश, महेंद्र सिंह, मुन्नी सिंह समेत तमाम किसान नारेबाजी करते हुए सांसद आवास पहुंचे और घेराव किया। बाद में, किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार यादव व सांसद प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की। किसानों व सपाइयों के आंदोलन को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को अफसरों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

चित्रकूट धाममंडल बांदा के आईजी के. सत्यनारायण, डीएम जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी एके श्रीवास्तव ने टोल प्लाजा खन्ना, शहर के आल्हा चौक आदि प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार किसान विरोधी बिल को लेकर जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, बृजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, रमेश यादव, बृजपाल यादव, देवेंद्र अहिरवार, मुबीन समेत दस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते से गिरफ्तार कर कुलपहाड़ थाने में नजरबंद किया। चरखारी संवाद के अनुसार किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन के लिए जिला मुख्यालय आ रहे सपा के जिला उपाध्यक्ष करन सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, न्याज अहमद, वीरेंद्र कुमार यादव, कृष्णा यादव, अंशुल यादव, रामकिशोर, मुस्तफा खान, शेख गफ्फार, रिंकू द्विवेदी, गुलशेर राईन, नौशाद समेत 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली में बैठाया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार सपा व जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय जाते समय जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव अम्बरीश कुशवाहा, रमेेश कुशवाहा, सीताराम व सपा से देवीदीन श्रीवास, अय्यूब कुरैशी, रोहित यादव, भूपेंद्र यादव आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर पनवाड़ी थाने में बैठाया।

सांसद आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते किसान

सांसद आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते किसान- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed