फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kisan ki jeb katiwale pakde gay

जेबकतरे ने किसान की जेब काटकर 47 हजार किए पार

Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
kisan ki jeb katiwale pakde gay
महोबा। किसान की जेब से 47 हजार रुपये निकालकर जेबकतरा चलती टेंपो से कूदकर भाग निकला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पुरा गांव निवासी अनिल दुबे शुक्रवार की दोपहर चना की फसल को नवीन गल्ला मंडी महोबा में बेचने के बाद 47 हजार रुपये लेकर आटो से घर लौट रहा था। तभी लवकुश नगर तिराहा व कांशीराम कॉलोनी के बीच में एक युवक चलते आटो से कूद गया और पीछे से आई बिना नंबर की बाइक में बैठकर भाग निकला। आशंका होने पर किसान ने जेब में हाथ डाला तो नगदी गायब मिली। उसने चार पहिया वाहन से आरोपियों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

बता दें कि छह दिन पहले करहराकला निवासी गल्ला व्यापारी टिंकू गुप्ता के आटो से घर जाते समय जेबकतरे ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए थे और चलते आटो से कूदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed