फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kirat Sagar Lake overflows, 50 houses flood

Mahoba News: कीरत सागर तालाब उफनाया, 50 घरों में घुसा पानी

Sun, 17 Aug 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kirat Sagar Lake overflows, 50 houses flood
महोबा। शहर का ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब झमाझम बारिश से उफना गया। पुलिया छोटी होने से सड़क के ऊपर से बह रहा पानी आलमपुरा मोहल्ले में 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया। आक्रोशित लोगों ने महोबा-चरखारी मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्लेवासियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कीरत सागर तालाब इस समय पूरी तरह भरा है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान तालाब में अधिक पानी आ गया। इससे बीएसएनएल टॉवर से स्टेशन की ओर से जाने वाली सड़क पानी में डूब गई। वहीं, आलमपुरा मोहल्ले में पुलिया छोटी होने से पानी तेज बहाव के साथ नहीं निकल सका और सड़क के ऊपर से बहने लगा। साथ ही आसपास स्थित करीब 50 घरों के अंदर पानी घुस गया। इससे घरों में रखा गृहस्थी का सामान पानी में बर्बाद हो गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। तभी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मोहल्लेवासियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ले के हरीशंकर, निर्भय, रामलखन गुप्ता, अनिल सेंगर, भगत सिंह व गौरव द्विवेदी का कहना है कि बारिश के पहले पुलिया की सफाई कराने को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। इससे पानी की सही तरीके से निकासी नहीं हो पा रही है। पानी घरों में घुस रहा है। गलियां व सड़कें पानी से भरी हुईं हैं। इससे पहले वर्ष 2016 में भी झमाझम बारिश के दौरान कीरत सागर पूरी तरह भर गया था। तभी इस तरह की समस्या हुई थी। पुलिया को सही तरीके से साफ कराया जाए। ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed