फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kiassn ne jaan di

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान 19-21-54

Sat, 20 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
kiassn ne jaan di
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के मोहल्ला डिंगूर्राय में कर्ज व फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने मृतक पर करीब तीन लाख रुपये साहूकारों का कर्ज होना बताया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला डिंगुर्राय निवासी उमाशंकर नामदेव (43) के पास साढ़े तीन बीघा भूमि थी। जिसमें खेती किसानी के साथ मेहनत मजदूरी करके किसान परिवार का भरण पोषण करता था। कई वर्षों से खेती में सही उपज न होने और मजदूरी न मिलने पर उसने साहूकारों से करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था। जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी। छह दिन पहले तेज आंधी में किसान की मटर की फसल बर्बाद हो गई थी। जिससे वह परेशान रहने लगा। शनिवार की सुबह पत्नी विनीता खेत में फैली मटर की फसल बीनने गई थी जबकि छोटा पुत्र अभिषेक गांव के परिषदीय विद्यालय गया था। इसी दौरान किसान ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब पुत्र घर वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस को मृतका की पत्नी विनीता ने बताया कि बड़ा बेटा शुभम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। कर्ज की अदायगी व फसल बर्बाद होने से पति परेशान रहते थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर एसडीएम चरखारी राकेश कुमार के निर्देश पर कानूनगो कामता प्रसाद त्रिपाठी व लेखपाल इंद्रपाल ने घटनास्थल पहुंच आत्महत्या के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed