{"_id":"6782d438808ad2addb089c7f","slug":"kharela-reached-semi-finals-by-defeating-maloha-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111654-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मलोहा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा खरेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मलोहा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा खरेला
Sun, 12 Jan 2025 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।
- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।
खरेला (महोबा)। केपीआई मैदान खरेला में चल रहे महामुनि श्रृंगी ऋषि क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खरेला और मलोहा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। खरेला की टीम ने छह विकेट से जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मलोहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों के मुकाबले में मलोहा की टीम 16.5 ही खेल सकी। पूरी टीम 97 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी खरेला की टीम के शुरुआती दो ओवर में दो विकेट गिर गए।
ओपनर कुलदीप कुशवाहा ने 29 रन और शानू सिंह ने 47 रन की पारी खेलकर 76 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। खरेला ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया।
विज्ञापन
शानदार बल्लेबाजी के लिए शानू सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस मौके पर समाजसेवी अशोक सिंह, अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रानू तिवारी आदि मौजूद रहे।
अकौनी ने चार विकेट से दर्ज की जीत
अजनर। ब्लॉक जैतपुर के मगरिया चल रहे बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अकौना और घंघौरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। घंघौरा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 89 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकौनी टीम ने छह ओवर में छह विकेट खोकर 90 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता। इस मौके पर ग्राम प्रधान जीतेंद्र राजपूत, संतोष, धर्मेंद्र, महिपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश