{"_id":"61292d1c8ebc3e07590450ef","slug":"keep-all-preparations-complete-to-deal-with-the-third-wave-joint-director-mahoba-news-knp648638985","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखें पूरी- संयुक्त निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखें पूरी- संयुक्त निदेशक
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक महानिदेशालय
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। संयुक्त निदेशक महानिदेशालय स्वास्थ्य डॉ. सुधीर यादव ने कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शुक्रवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा किया। स्थापित आक्सीजन प्लांट और विभिन्न वार्डों में जाकर उपकरण देखे और आक्सीजन उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने तीसरी लहर के पहले पूरी तरह से निपटने की तैयारी को पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। कहा अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय से चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर पी मिश्रा और जिला प्रबंधन अधिकारी डॉ. दिवाकर के साथ कोविड महामारी से निपटने की तैयारियों की हकीकत देखी। अस्पताल परिसर में स्थापित आक्सीजन प्लांट को देखा आक्सीजन उपलब्धता की जानकारी ली। वह अस्पताल के विभिन्न अनुभागों में गए वहा लगे उपकरण और संसाधनों को जांचा परखा। बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद कोविड वैक्सीनेशन में टीकाकरण की स्थिति देखी जहां 154 लोगों को टीका लगाने की जानकारी दी गई। टीकाकरण कराने आए लोगों से फीडबैक लिया। प्रत्येक अनुभाग के साथ साथ इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल यूनिट से आक्सीजन सप्लाई की क्रियाशीलता को भी परखा।
उन्होंने सीएमएस को तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए हर हाल में संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिए।