{"_id":"69177d73d3b2e28d3c001505","slug":"karampur-and-charkhari-teams-won-interesting-hockey-matches-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119771-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हॉकी के रोचक मुकाबलों में करमपुर व चरखारी की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हॉकी के रोचक मुकाबलों में करमपुर व चरखारी की टीमें जीतीं
Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 19 परिचय-हॉकी में गोल करने के लिए शाॅट मारता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के गोवर्द्धन्नाथजू मेले में चल रहे अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में करमपुर ने साईं बरेली को हराया जबकि दूसरे मैच में जीआरएस ग्रुप चरखारी ने बांदा की टीम को शिकस्त दी। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच करमपुर व साईं बरेली की टीम के बीच हुआ। खेल समाप्त होने के सात मिनट पहले करमपुर की टीम के पवन यादव ने एक शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद बरेली टीम ने बराबरी तक पहुंचने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। खेल समाप्त के एक मिनट पहले करमपुर के ब्रजेश राजभर ने एक और गोल कर दिया और अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। इस मैच के अंपायर मो. जावेद झांसी व जावेद मोहम्मद प्रयागराज रहे।
दूसरा मैच स्थानीय टीम जीआरएस ग्रुप चरखारी व डीएचए बांदा के बीच हुआ। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। खेल शुरू होते ही चरखारी की टीम ने पहले ही मिनट में गोल करते हुए 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद चरखारी की टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल और दागे। इसी के साथ जीआरएस ग्रुप चरखारी की टीम ने 3-0 से मुकाबला जीता। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील चौधरी व मो. जावेद ने निभाई जबकि जज अल्ताफ रहे। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, रमजान सौदागर, कल्लन, नरेश पाठक, कुलदीप भटनागर, सादिक इस्लाम, हनीफ आदि मौजूद रहे।