फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kanpur's female wrestler Khushi defeated Rajasthan's Shanti.

Mahoba News: कानपुर की महिला पहलवान खुशी ने राजस्थान की शांति को किया चित

Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's female wrestler Khushi defeated Rajasthan's Shanti.
फोटो 07 एचएएमपी-31 कारकदेव बाबा मेला में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। संवाद
गहरौली। मुस्करा क्षेत्र के पहाड़ी गांव में चल रहे कारकदेव बाबा मेला महोत्सव के तीसरे दिन दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आए नामीगिरामी पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। राजस्थान की महिला पहलवान शांति को कानपुर की पहलवान खुशी ने चित कर कुश्ती अपने नाम कर ली। दंगल में ये कुश्ती बेहद रोचक रही। दर्शकों ने महिला पलिवानों की कुश्ती को खूब सराहा।
विज्ञापन


रविवार को दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप उर्फ तेजू मुखिया द्वारा किया गया। इसका शुभांरभ प्रधान प्रतिनिधि के बड़े भाई मास्टर नरेश राजपूत ने फीता काटकर किया। दंगल में राजस्थान की महिला पहलवान शांति व कानपुर की खुशी पाल के बीच हुई कुश्ती रोचक रही। इसमें कानपुर की पहलवान ने राजस्थान की पहलवान को चारो खाने चित कर दिया। वहीं, राजस्थान के पहलवान भूकंप सिंह व अयोध्या के साजन के बीच हुई कुश्ती में साजन ने भूकंप को पटखनी दे दी। कानपुर के सज्जू व असलख के बीच हुई कुश्ती में सज्जू विजयी रहा। बांदा के भूरा व कानपुर के सुल्तान, कानपुर के राहुल व मरका के नीरज, बांदा के रामदेव व अकबरपुर के भूरा के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इनके अलावा 24 से अधिक कुश्तियां संपन्न हुईं। दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। विजेता पहलवानों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और नरेश राजपूत के द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed